भोजपुर के लाल बॉलीवुड में करेंगे कमाल ।ला रहे हैं फ़िल्म “फ़ैमिली आफ़ ठाकुरगंज”


आरा :- भोजपुर ज़िले के रहने वाले अजय सिंह और प्रिन्स सिंह की बॉलीवुड में एंट्री ।अजय सिंह और प्रिन्स सिंह बखोरापुर,आरा के रहने वाले ।फ़िल्म “लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट” के बैनर तले बन रही हैं।फिल्म का नाम “फॅमिली ऑफ़ ठाकुरगंज” है।

                                   प्रिंस सिंह

जिसका निर्माण अजय सिंह और प्रिन्स सिंह ने किया हैं।इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल, माहि गिल, सौरव शुक्ला, पवन मल्होत्रा, नंदिश सिंह, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, सुप्रिया पिग्लोणकार, सुधीर पाण्डेय ,सलिल आचार्य, प्रणति राय प्रकाश, मनोज पाहवा, राज जुत्शी के अलावॉ भारत के क़रीब 150 कलाकार होंगे।

                                  अजय सिंह
फ़िल्म के लेखक दिलीप शुक्ला हैंजिन्होंने एक से एक हिट फिल्म- घायल, दामिनी,अंदाज़ अपना अपना, ज़िद्दी, मोहरा,जय हो , दबंग और दबंग 2 ,बॉलीवुड को दिया है।इस फ़िल्म का संगीत बहोत नामी म्यूज़िक डिरेक्टर साजिद-वाजिद दिया हैं।इस फिल्म की लागत लगभग 25 करोड़ है और इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ, मुम्बई और यूरोप में की गई है। अप्रैल 2019 में ये फिल्म रिलीज़ की जायेगी।

भोजपुर के लाल बॉलीवुड में करेंगे कमाल ।ला रहे हैं फ़िल्म “फ़ैमिली आफ़ ठाकुरगंज” भोजपुर के लाल बॉलीवुड में करेंगे कमाल ।ला रहे हैं फ़िल्म “फ़ैमिली आफ़ ठाकुरगंज” Reviewed by Bihar online news on Monday, February 11, 2019 Rating: 5

No comments