पेट में दर्द की कहानी पति से रचकर , नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फरार

पेट में दर्द की कहानी पति से रचकर , नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फरार,


 08/06/2019

भोजपुर।प्रेमी के प्यार में पागल प्रेमिका ने पेट में दर्द होने की रची कहानी उसके बाद अस्पताल में अपने प्रेमी को बुलाकर हो गई फरार। जिसके बाद पति ने अपने ससुराल फोन कर अपनी पत्नी के करतूत ससुर से बताया। उसके बाद लड़की के पिता बक्सर के नगर थाना पहुंचे और भोजपुर जिले के एक युवक पर नामजद केस दर्ज कराया है। बता दें कि कुछ दिन पहले 24 मई को सिमरी थाना क्षेत्र के नगरपूरा गांव निवासी आनंद की शादी कैमूर जिले के झाली गांव निवासी अजीत की पुत्री अलका से हुई थी। वहीं सूत्रों का कहना है कि कैमूर की अलका और भोजपुर के पुनीत की प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था शादी के बाद भी पुनीत और अलका की बातें मोबाइल के माध्यम से होता रहता था। जिसके बाद अलका ने पेट में दर्द होने की कहानी रची और बक्सर जिले के एक अस्पताल में अपने पति के साथ भर्ती हो गई उसके बाद अपने प्रेमी को अस्पताल में बुलाकर अपने पति से बोली कि मैं आपके साथ रहना नहीं चाहती हूं। और वहां से दोनों अलका और पुनीत फरार हो गए. पति आनंद देखता ही रह गया। उसके बाद तुरंत आनंद अपने ससुर अजीत को फोन किया और बक्सर बुलाया बक्सर आते ही अजीत ने भोजपुर जिले के रजिया गांव निवासी पुनीत के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। वही बक्सर नगर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में विवाहिता भागी है मामले की जांच की जा रही है जल्द विवाहिता को बरामद कर लिया जाएगा।

पेट में दर्द की कहानी पति से रचकर , नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फरार पेट में दर्द की कहानी पति से रचकर , नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फरार Reviewed by Bihar online news on Saturday, June 08, 2019 Rating: 5

No comments