दीवार ढहने से बिहार के 13 मजदूरों की महाराष्ट्र में मौत.. बिहार में मचा कोहराम , सभी कटिहार जिले के रहने वाले

दीवार ढहने से बिहार के 13 मजदूरों की महाराष्ट्र में मौत.. बिहार में मचा कोहराम , सभी कटिहार जिले के रहने वाले

Posted on June 29, 2019

डेस्क।महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोंढवा में एक दीवार ढहने से 17 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें बिहार के 13 लोग शामिल हैं. फिलहाल वहां राहत और बचाव का काम जारी है.वहीं इस हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या का पता नहीं चल पाया है. फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि मृतकों में नौ पुरुष, एक महिला और चार बच्चे शामिल हैं. सभी मजदूर बिहार के कटिहार जिले के बलरामपुर गांव के बताए जा रहे हैं। जैसे ही खबर कटिहार जिले के बलरामपुर पहुंचा गांव में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर बारिश और भूस्खलन के कारण हादसे के शिकार हुए हैं। वही वहा के स्थानीय सांसद दुलालचंद गोस्वामी के गृह क्षेत्र में रहते थे सभी लोग, सांसद ने जताया शोक और हर संभव मदद का आश्वासन। वहीं इस घटना के बाद बिहार के मुखिया मुख्यमंत्री ने भी शोक सवेदना व्यक्त किया है।

दीवार ढहने से बिहार के 13 मजदूरों की महाराष्ट्र में मौत.. बिहार में मचा कोहराम , सभी कटिहार जिले के रहने वाले दीवार ढहने से बिहार के 13 मजदूरों की महाराष्ट्र में मौत.. बिहार में मचा कोहराम , सभी कटिहार जिले के रहने वाले Reviewed by Bihar online news on Saturday, June 29, 2019 Rating: 5

No comments